हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

विशेष संवाददाता चिमन लाल

14 नवंबर को फरीदाबाद से शुरू होगी शहीदी दिवस यात्रा, 17 नवंबर को पहुंचेगी रोहतक

भव्य रूप से मनाया जा रहा श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वें शहीदी दिवस :-मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह

रोहतक,

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए जायेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला में भव्य यात्रा व लाइट एंड साउंड शॉ कार्यक्रम आयोजित होंगे। सचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह, हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन मुकेश गर्ग, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य करनैल सिंह व गुरुद्वारों के पदाधिकारियों के साथ शहीदी दिवस यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, महापौर राम अवतार वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल, पूर्व वरिष्ठï उप महापौर राजकमल सहगल, हरियाणा महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन भी मौजूद रहे।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व अन्य आवश्यक प्रबंध किए जायेंगे। नगर निगम द्वारा यात्रा के मार्ग पर स्वच्छता के अलावा पानी का छिडक़ाव इत्यादि बारे भी प्रबंध किए जायेंगे। उन्होंने विभिन्न गुरुद्वारों के पदाधिकारियों से कहा कि वे जिला प्रशासन को इस अवसर पर पूर्ण सहयोग करें ताकि यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके और नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इन्ही कार्यक्रमों के तहत 14 नवंबर को फरीदाबाद से यात्रा शुरू होगी, जो 17 नवंबर को रोहतक पहुंचेगी तथा रोहतक से जींद के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर रोहतक में स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय स्थित राधाकृष्णन सभागार में 17 नवंबर को सायं 7 बजे श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन आदर्श एवं उनकी अमर विरासत पर आधारित लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के ओएसडीएम डॉ. प्रभलीन सिंह ने कहा कि इस शहीदी दिवस यात्रा में किसी प्रकार का बैंड व डीजे इत्यादि शामिल नहीं होगा तथा शहीदी दिवस सादगी के साथ मनाया जायेगा। प्रदेश सरकार द्वारा हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है ताकि आमजन तक श्री गुरु तेग बहादुर जी के त्याग व बलिदान के संदेश को पहुंचाया जा सके। उन्होंने संगत का आह्वान किया कि सभी इस कार्यक्रम में भाग लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेेंगे। उन्होंने संगत से कहा कि वे इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कुरुक्षेत्र पहुंचे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र, कुमार, महम के उपमंडलाधीश मुकुंद तंवर, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह, नगराधीश अंकित कुमार, मंडल आयुक्त के ओएसडीएम शुभम, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह, महेंद्र चावला (रूबी), जत्थेदार गुरजिंद्र सिंह जींद, गुरप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, जसकरण सिंह, जसबीर सिंह, मलकीत सिंह, परविंद्र सिंह टक्कर, तेजिंद्र सिंह, सुच्चा सिंह, सन्नी चावला, हरभजन सिंह, महाबीर सिंह, निर्मल सिंह, ईश्वर सिंह, अमित बंसल सहित विभिन्न गुरुद्वारों के पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *