1 लाख एडवांस… रिश्वत लेते हुए पकड़ा तो जोर-जोर से चिल्लाने लगा पुलिसकर्मी,5 लाख की सेटिंग का खेल

इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, यहां पर एक पुलिस इंस्पेक्टर 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था. जब उस इंस्पेक्टर को लोकायुक्त अधिकारियों ने पकड़ा तो वो वर्दी में चिल्लाते हुए नजर आया है और गिरफ्तारी का विरोध कर रहा था।लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, गोविंदराजू केपी अग्रहारा पुलिस स्टेशन से जुड़े थे, जिन्हें शहर में कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था ।

इंस्पेक्टर को एमडी अकबर (42) की शिकायत के बाद पकड़ा गया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि गोविंदराजू ने केपी अग्रहारा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के संबंध में उनकी मदद करने के लिए 5 लाख रुपये मांगे थे. शिकायत के आधार पर, लोकायुक्त पुलिस ने इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया. अधिकारियों ने कहा कि आरोपी ने पहले ही शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये ले लिए थे और कथित तौर पर बाकी ₹4 लाख लेते हुए पकड़ा गया।

फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है, इसे लेकर पुलिस ने कहा कि शिकायत करने वाले पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है और गोविंदराजू ने कथित तौर पर रिश्वत के बदले उसे जमानत दिलाने में मदद की पेशकश की है. वीडियो पर रिएक्शन देते हुए बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने कहा कि इस घटना से पुलिस फोर्स की बदनामी हुई है. यह बहुत शर्मनाक व्यवहार है. वर्दी में ये शर्मनाक हरकत है. कर्नाटक में एक लाख से ज्यादा पुलिस वाले हैं जो खाकी वर्दी पहनकर ऐसी हरकतों से निराश महसूस करते हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक यूजर्स ने लिखा कि जब बेंगलुरु में एक पुलिस वाले को 4 लाख रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया तो वो चिल्लाने लगा. उसने ये सब इसलिए किया ताकि लोग उससे सहानुभूति दिखाते हुए बचाने आएं. इस इंस्पेक्टर ने एक धोखाधड़ी के मामले में एक आदमी को फंसाने की धमकी दी थी. इस पर कमेंट करते हुए एक ने लिखा कि ऐसे काम लोग करते ही क्यों है? जब जानते हैं कि पकड़े जाने पर अंजाम क्या होगा. एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की कार्रवाई होते रहने चाहिए ताकि प्रशासन में भी भ्रष्टाचार करने को लेकर डर बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *