जिन लोगों को बेटी पर तेजाब हमले के लिए फंसाना चाहता था, असल में वह उनका ही गुनहगार निकला।

दिल्ली में बीते रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को जब दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर तेजाब से हमले की सूचना मिली तो सनसनी फैल गई। पीसीआर कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने लड़की ने दावा किया कि बाइक पर आए तीन लोगों ने उस पर तेजाब से हमला किया। उसने आरोप लगाया कि एक हमलावर सालभर से उसका पीछा कर रहा है। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान उसके बयानों में कई तरह के विरोधाभास नजर आए। बाद में पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि जिन लोगों पर हमले का आरोप लगाया गया उनमें से कोई वारदात के समय घटना स्थल के आसपास नहीं था। पुलिस को शक हुआ कि लड़की ने अपना हाथ टॉयलेट क्लीनर लिक्विड से जलाया है।

लेकिन इस मामले में जिस अकील खान ने दूसरों को फंसाने के लिए तेजाब की साजिश रची थी थी, उसमें खौलकर उसके सारे पुराने पाप सामने आ गए हैं। अकील जिन लोगों को बेटी पर तेजाब हमले के लिए फंसाना चाहता था, असल में वह उनका ही गुनहगार निकला। एक महिला से चार साल तक फैक्ट्री में रेप करने के आरोप में अब अकील को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक लड़की ने जिसे मुख्य आरोपी बताया था वह पेंटर के रूप में काम करता है और रविवार को वह उस वक्त करोल बाग में था। सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज की जांच और चश्मदीदों से पूछताछ के बाद इस बात की पुष्टि हुई। यह भी साफ हो गया कि जिस बाइक से हमले का आरोप लगाया गया था वह भी उस समय करोल बाग में ही था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की तहकीकात दूसरे एंगल से की तो बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए।

जांच के बाद पुलिस के सामने जो तथ्य सामने आए उसके बाद लड़की के पिता अकील खान को गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला कि लड़की के पिता ने खुद को बचाने और उल्टे दूसरों को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी। उसने अपनी साजिश में बेटी को भी शामिल किया।

दरअसल, अकील खान के खिलाफ उस महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी जिसे वह अपनी फैक्ट्री में चार साल तक हवस का शिकार बनाता रहा। अब वह महिला के पति को फंसाना चाहता था। पुलिस ने बताया कि कथित तेजाब हमले से दो दिन पहले ही महिला ने पीसीआर कॉल करके यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप अकील खान पर लगाया था। महिला ने बताया कि वह अकील खान की फैक्ट्री में काम करती थी। इस दौरान 2021 से 2024 तक वह उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। उसने इस दौरान उसने अश्लील वीडियो और फोटो मोबाइल में कैद कर लिए थे। वह ब्लैकमेल करके लगातार उसे संबंध बनाने पर मजबूर करता रहा

जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि लड़की ने जिन दो और लोगों का नाम लिया था उनकी मां और और रिश्तेदारों से अकील खान का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। कथित तेजाब हमले के दोनों आरोपी अपनी मां के साथ आगरा में थे और लड़की के चचेरे भाई हैं। इनकी मां ने पुलिस को बताया कि असल में वह 2018 में तेजाब हमले की शिकार बनी थी। अकील खान के रिश्तेदारों ने उस पर तेजाब फेंका था। दिल्ली के मंगोलपुरी में स्थित प्रॉपर्टी को लेकर उसका अकील खान के साथ झगड़ा चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *