विशेष संवाददाता चिमन लाल
झज्जर,
जिला खेल अधिकारी सतेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 38वें नेशनल गेम्स 2025, उत्तराखंड में जिला का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ी नकद पुरस्कार प्राप्त करने के लिए खेल विभाग की वेबसाइट हरियाणा खेल कैशअवार्ड डॉट इन पर 14 फरवरी 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। उन्होंने बताया कि यह नकद पुरस्कार योजना खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने तथा उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। पात्र खिलाड़ी निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें समय पर योजना का लाभ मिल सके।
जिला खेल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन खिलाडिय़ों ने पूर्व में 38वें नेशनल गेम्स 2025, उत्तराखण्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन करने में कोई परेशानी होने पर जिला खेल विभाग महर्षि दयानंद स्टेडियम झज्जर से संपर्क कर सकते हैं।