50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की एसटीएफ वाराणसी इकाई ने शुक्रवार को 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक, शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए इनामी बदमाश की पहचान मऊ जिले के गोहाना अन्नूपार निवासी शुभम सिंह के रूप में हुई हैं।उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने 13 जनवरी को अपने दोस्त विशाल के कहने पर उसके साथ मिलकर पिडवल मोड थाना घोषी जनपद मऊ में सर्राफा व्यवसायी को तमंचा सटाकर उनको डरा धमकाकर सोने व चांदी के गहने लूटे थे। इस घटना में उसके साथ मोनू, शिवम सोनकर अन्य लोग शामिल थे। लूट की घटना के बाद मोनू यादव ने लूटे गए सोने-चांदी के जेवर को बेचकर उसको पैसा दिया था। उसके खिलाफ मऊ के कोपागंज थाना में मुकदमा दर्ज था। अभियुक्त को संबंधित थाना पुलिस काे सुपुर्द कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *