63 हजार रुपये की ठगी के मामले का आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने 63 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना सिविल लाइन पीएसआई अंकिता ने बताया कि दिनांक 27.03.2025 को प्राइवेट कम्पनी मे कार्यरत मैनेजर राजेश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि कम्पनी ने 63 हजार रुपये का केरला से कोई सामान मंगवाने के लिये ट्रांसपोर्ट कंपनी से सम्पर्क किया। ट्रांसपोर्ट कम्पनी ने सामान पहुंचाने से पहले 18900 रुपये पेय करने बारे कहा। कम्पनी ने उनके कहे अनुसार रुपये ट्रांसफर कर दिये। जिसके बाद बकाया रकम की मांग करते हुये 12600 रुपये और ट्रांसफर कर दिये। ट्रांसपोर्ट कम्पनी लॉजिस्टिक्स कम्पनी ने बाकी बकाया रकम पहले पेय करने बारे कहा और उसके बाद माल भेजने की बात कही। कम्पनी ने बकाया राशि उनके खाते मे 31500 ट्रांसफर कर दी। ट्रांसपोर्ट कम्पनी ने कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर चैट को डिलीट कर दिया और कोई जबाब नही दिया। मामले की जांच स.उप.नि. दयानंद द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 11.09.2025 को आरोपी पवन निवासी कमालुदीनपुर ज़िला फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया । आरोपी दूसरो के खाते किराये पर लेकर साइबर ठगी के रुपये उन खातो मे डालता था। गिरोह में शामिल रहे दो आरोपियो को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *