विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस ने डोमिनोज की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 8 लाख 40 हजार रुपये की हुई ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि विजय नगर रोहतक निवासी रमन की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि रमन गोहाना मे डोमिनोज की फ्रेचाइजी लेना चाहता था जिसके लिये रमन ने ऑनलाइन अप्लाई किया हुआ था। करीब एक महीने बाद उस के पास कॉल आया। युवक ने अपना नाम विजय बताया। विजय ने रमन को कहा कि डोमिनोज फ्रेंचाइजी के लिये ऑनलाइन अप्लाई किया हुआ था जिसकी इन्वेस्टमेंट के लिये 35 से 40 लाख रुपये लगेगे। जिसमे 35 से 50 प्रतिवर्ष रिटर्न आयेगा। हॉ करने पर उन्होने रमन से आधार कार्ड व बैंक की डिटेल उनके द्वारा भेजी गई ईमेल पर भेज दी। तीन दिन उन्होने कॉल कर बताया कि उसे शार्ट लिस्ट कर लिया गया है और संबंधित रसीद ईमेल के जरिये भेज दी है। फ्रेंचाइजी के नाम की 265500/- रुपये जमा कराने होगे। रमन ने उनके कहे अनुसार रुपये भेज दिये। जिसके बाद उन्होने कहा कि गवर्मेंट एनओसी के लिये 575000/- रुपये जमा कराने होगे। रमन ने उनके द्वारा भेजी गई बैंक डिटेल पर रुपये भेज दिये। जिसकी रसीद रमन को भेज दी। रमन ने उनको कहा कि वह साइट देखने के लिये गोहाना आ जाये। उन्होने कहा कि साइट विजिट से पहले एफएसएसएआई के लाइसेंस के लिये 955000 रुपये जमा कराने होगे। शक होने पर वह नोएडा मे स्थित जुबिलैंट फूड वर्क लिमिटेड के ऑफिस मे गया जंहा पर उनके द्वारा भेजे गये सारे कागजात फर्जी पाये गये। रमन के साथ डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के नाम पर 840500 रुपये की ठगी हुई। मामले की जांच स.उप.नि. अश्वनी द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 17.02.2026 को आरोपी अमान पुत्र रहीसुद्दीन निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया गया है।