विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने 80 हजार रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट उप.नि. कमलजीत ने बताया कि सेक्टर-2 रोहतक निवासी प्रशांत की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 05.02.2026 को प्रशांत ने फेसबुक पर गाय का विज्ञापन देखा। विज्ञापन मे दिये गये नम्बर पर उसने कॉल किया। प्रशांत ने उनके कहे अनुसार भेजे गये स्कैनर पर 50 हजार रुपये व 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये। कुछ समय बाद प्रशांत को पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। मामले की जांच स.उप.नि. विकास द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 13.02.2026 को आरोपी हरिप्रकाश पुत्र मोहनलाल निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।