90 हजार रुपये की ठगी करने के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक,

रोहतक पुलिस की टीम ने 90 हजार रुपये की ठगी करने के मामले मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना लाखनमाजरा निरीक्षक समरजीत ने बताया कि गिरावड निवासी एक महिला की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि महिला ने टेलीग्राम पर एक विज्ञापन देखा। जिसके माध्यम से एक बेवसाइट पर रुपये लगाकर कमीशन के साथ वापिस रुपये देने की बात कही। उनकी बातो मे आकर उसने अलग-2 ट्रांजैक्शन मे कुल 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये। मामले की जांच स.उप.नि. प्रवीण द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच आरोपी जसबीर निवासी रावलवास को गिरफ़्तार किया गया है। गिरोह में शामिल रहे दो आरोपियो को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *