धांधली पर लगाम लगाने के लिए रेलवे 1 अक्टूबर से टिकट बुकिंग नियम बदल रहा है। अब रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट में केवल वही लोग ऑनलाइन टिकट ले पाएंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन हो चुका है। यह नियम IRCTC ऐप और वेबसाइट पर लागू होगा, जिससे असली यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी और फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी।
त्योहारों के मौसम में जहां खर्च बढ़ना तय है, वहीं इन बदलावों का असर आपके बजट और योजनाओं पर भी साफ नजर आएगा। आइए जानते हैं कौन से नियम बदलने जा रहे हैं।
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने 1 अक्टूबर से नया फीस स्ट्रक्चर लागू करने का फैसला किया है। NPS, UPS, APY और NPS Lite खातों पर अब PRAN कार्ड और सालाना मेंटेनेंस चार्ज अलग से देना होगा। इसमें मामूली बदलाव किए गए हैं, जिससे सब्सक्राइबर्स की जेब पर हल्का असर पड़ेगा, लेकिन प्रक्रिया आसान होगी।
1 अक्टूबर 2025 से UPI में P2P Collect सर्विस पूरी तरह बंद हो जाएगी। यानी अब किसी भी बैंक या पेमेंट ऐप पर ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ फीचर उपलब्ध नहीं होगा। इस फीचर का इस्तेमाल दूसरे यूजर्स को पैसे भेजने या बिल पेमेंट की याद दिलाने के लिए होता था, लेकिन फ्रॉडर्स इसका दुरुपयोग कर फेक रिक्वेस्ट भेजकर लोगों से पैसे ठग रहे थे। NPCI ने सुरक्षा बढ़ाने और धोखाधड़ी रोकने के लिए इसे बंद करने का फैसला लिया है।