गिझी निवासी युवक की कुल्हाडी से हत्या की वारदात को अंजाम देने का आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने गिझी निवासी युवक पर कुल्हाडी से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 01 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उप पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गांव गिझी निवासी दिलबाग की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि प्रदीप दिलबाग के बडे भाई का बेटा है। प्रदीप की गांव गिझी निवासी पवन के साथ दोस्ती है। दिनांक 06.10.2025 को पवन दिलबाग के घर मे आया और गुस्से मे बात कर वापिस चला गया। दोपहर करीब 2 बजे महेन्द्र की बैठक मे बैठा हुआ था तभी पवन स्कूटी पर सवार होकर आया और अपने साथ कुल्हाडी लेकर आया। दिलबाग ने कुल्हाडी साथ मे लाने का कारण पूछा तो पेड काटने बारे कहकर प्रदीप के घर की तरफ चला गया। थोडी देर बाद प्रदीप की चिल्लाने की आवाज सुनने पर दिलबाग बाहर आया तो प्रदीप लहुलुहान अवस्था मे पडा था। दिलबाग आगे बढा तो पवन ने कुल्हाडी से वार करने की धमकी दी। पवन कुल्हाडी समेत स्कूटी पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। कुल्हाडी से लगी चोटो के कारण प्रदीप की मौत हो गई। जांच के दौरान दिनांक 07.10.2025 को आरोपी पवन उर्फ काला निवासी गिझी को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *