शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस, परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक,
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लाढौत पहुंचकर हरियाणा पुलिस के एएसआई संदीप लाठर के परिजनों से मुलाकात की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत संदीप लाठर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, भाजपा के प्रदेश के उपाध्यक्ष सतीश नांदल, रमेश बोहर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका व सुनील फोगाट सहित प्रशासन के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।