विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक,
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की रोहतक शाखा द्वारा स्थानीय बाल भवन में बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आज भव्य शुभारंभ हुआ। उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिताऐ आयोजित करवाई जा रही है, जो 17 अक्तूबर 2025 तक जारी रहेंगी। जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बाल दिवस प्रतियोगिताओं के नोडल अधिकारी अशोक कुमार शर्मा के साथ जानकारी देते हुए बताया कि चार दिनों में लगभग 42 प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आज प्रथम समूह कक्षा पहली से पांचवी के विद्यार्थियों के बीच समूह गान, समूह नृत्य, बेस्ट ड्रामेबाज, फैंसी ड्रेस, कार्ड मेकिंग, नृत्य, गायन, क्विज, लेखन, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।
निर्णायक मंडल में विकास वशिष्ठ, संदीप फौगाट, प्रभा सिवाच, जसवंती रानी, अंजू सैनी, आशा रानी, योगेश भारद्वाज, कविता, नितिन, उपासना, मनीषा, गीता, मोनिका, मनोज कुमार, जोगिंद्र, सुनीता आदि शामिल रहे। मंच संचालन हितेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। एकल नृत्य में प्रथम स्थान पर अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय स्थान पर आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल व तृतीय स्थान जॉन वेसले कन्वेंट स्कूल एवं जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल रहे। समूह नृत्य में प्रथम स्थान पर आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय स्थान पर हिंदू पब्लिक स्कूल एवं तृतीय स्थान पर अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल रहे। बेस्ट ड्रामेबाज में प्रथम स्थान पर आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की मौल्या, द्वितीय स्थान पर जॉन वेसले स्कूल के जनक चावला तथा तृतीय स्थान पर मॉडल स्कूल की सायरा व पठानिया पब्लिक स्कूल की पलक रही। इसी तरह फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान पर पठानिया पब्लिक स्कूल की काव्या, अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल की परियांजल व तृतीय स्थान पर आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की माधवी एवं एचडी पब्लिक स्कूल की समायरा रही। क्ले मॉडलिंग में प्रथम स्थान पर जैड ग्लोबल स्कूल की सिद्धि, द्वितीय स्थान पर डीएवी सैंटनरी स्कूल की सीमोन व तृतीय स्थान पर जीडी रॉयल स्कूल की भाविका रही। कार्ड मेकिंग में प्रथम स्थान पर लाखन माजरा स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल की दीक्षा, द्वितीय स्थान पर ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल की प्रियांशी एवं जीडी रॉयल स्कूल की सान्वी तथा तृतीय स्थान पर जेड ग्लोबल स्कूल के संस्कार रहे। लेखन प्रतियोगिता अंग्रेजी में प्रथम स्थान पर पठानिया वर्ल्ड कैंपस स्कूल की नव्या सिंह, द्वितीय स्थान पर लाखन माजरा स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल की मेघा व तृतीय स्थान पर विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल की रिद्धि रही। हिंदी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मॉडल स्कूल सेक्टर 4 की अनाइसा जोशी, द्वितीय स्थान पर जॉन वेसले कन्वेंट स्कूल की निशिका व तृतीय स्थान पर अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल की आशी एवं ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल की अर्पिता सहित सभी बच्चों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी।