रोहतक पुलिस का साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान निरंतर जारी

साइबर अपराध घटित होने पर साइबर हेल्पलाइन नं. 1930 या डायल 112 पर करे कॉल

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशा-निर्देशों के तहत रोहतक पुलिस द्वारा निरंतर साइबर अपराधो बारे आमजन को अलग-2 स्थानो पर जाकर साइबर अपराध के बचाव, साइबर अपराधों की पहचान व ठगी के तरीके बारे जागरूक किया जा रहा है। थाना पुरानी सब्जी की टीम द्वारा उपकार हाई स्कूल मे विधार्थियो को बताया कि कैसे साईबर अपराधी साइबर अटैक करके लोगों को अपना ठगी का शिकार बनाते है तथा उन्हें मानसिक, आर्थिक व सामाजिक नुकसान पहुंचाते हैं और इन अपराधों से कैसे बचाव करें इत्यादि के बारे में बताकर जागरूक किया गया। थाना सदर, महम टीम ने राजकीय कॉलेज मे विधार्थियो को साइबर अपराध घटित होने पर साइबर हैल्प लाईन 1930 पर शिकायत दर्ज करने बारे बताया। थाना आर्य नगर की टीम ने जेड ग्लोबल स्कूल व थाना शिवाजी कॉलोनी की टीम ने एससीआर सीनियर स्कूल, शिमली, थाना अर्बन एस्टेट की टीम ने पठानिया स्कूल व एमकेजेक कॉलेज मे छात्र/छात्राओ को बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अक्टूबर माह को साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रुप मे मनाया जा रहा है जिसके तहत आमजन को साइबर अपराधियो के ठगी करने के तरीके व उनके बचाव बारे जिला पुलिस द्वारा जागरुक किया जा रहा है।
साइबर अपराधी आमजन को बहुत आकर्षक व लुभावने ऑफर देते है इंसान के मन मे लालच पैदा करते है औऱ आपकी निजी जानकारी साइबर अपराधी हासिल कर आपके खाते को खाली कर देते है। ई-मेल, व्हाटसअप, पर भेजे गए किसी लिंक पर क्लिक ना करे अपने बैंक खाते की डिटेल, निजी जानकरी, ओटीपी किसी के साथ शेयर ना करे। अपने ई-मेल, फेसबुक, ऑनलाइन बैकिंग के पासवर्ड समय- पर बदलते रहे व मजबूत पासवर्ड रखे। ऐसे में आमजन को अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें। आप के साथ किसी भी तरीके का साइबर अपराध घटित होता है तो आमजन जितनी जल्दी हो सके 1930 या 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाये। ताकि आपकी ठगी हुई राशि को फ्रीज करवाकर वापिस आपके खाते मे पहुचाई जा सके। अपने नजदीक पुलिस थाने मे जाकर साइबर हैल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *