राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर- डीसी स्वप्निल रविंदर पाटिल

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर,

हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने वाली महिलाओं के लिए राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंदर पाटिल ने बताया कि इच्छुक महिलाएं 26 दिसंबर तक अपने आवेदन महिला एवं बाल विकास कार्यालय झज्जर में जमा करा सकती हैं। चयनित महिलाओं को यह पुरस्कार 8 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।
जिला उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के अंतर्गत ₹1,50,000 एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए ₹1,00,000 एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए ₹1,00,000 एवं प्रशस्ति पत्र तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए ₹51,000 एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न आठ श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को ₹21,000 एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार की आठ श्रेणियों में— एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू व नर्स, महिला खिलाड़ी, साक्षर महिला समूह सदस्य, राजकीय कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी, स्त्री शक्ति पुरस्कार, आंगनवाड़ी कर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी विभाग की महिला अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से भी आवेदन कर सकती है। आवेदन से संबंधित आवश्यक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में महिला एवं बाल विकास कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी wcdhry.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *