थाना शिवाजी कालोनी के अंतर्गत नई अनाज मंडी पुलिस चौकी की शुरूआत

विशेष संवाददाता चिमन लाल

नई अनाज मंडी, सब्जी मंडी, श्री राम नगर कॉलोनी, शेर विहार, पालिका कॉलोनी, शिव नगर व छोटा कुताना क्षेत्र रहेगा पुलिस चौकी में शामिल

रोहतक

पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि थाना शिवाजी कॉलोनी एऱिया में पुलिस चौकी नई अनाज मंडी के नाम से नई पुलिस चौकी की शुरुआत विधिवत रुप से की गई है। एएसपी रोहतक श्री वाई.वी.आर. शशि शेखर ने विधिवत रूप से पुलिस चौकी की शुरुआत की है। इस अवसर पर प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी निरीक्षक राकेश व अन्य मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे है। नई अनाज मंडी पुलिस चौकी रोहतक बेरी रोड़ पर स्थित नई अनाज मंडी रोहतक परिसर के अन्दर स्थित है। स.उप.नि. निकेश कुमार को पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। चौकी परिसर में पुलिस कर्मचारियों के रहने व आमजन के लिए बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों को हर आवश्यक सुविधाएं देने का प्रयास किया गया है। पुलिस चौकी नई अनाज मंडी में नई अनाज मंडी, सब्जी मंडी, श्रीराम नगर कॉलोनी, शेर विहार, पालिका कॉलोनी, शिव नगर व छोटा कुताना का क्षेत्र शामिल रहेगा। एएसपी रोहतक वाई.वी.आर. शशि शेखर ने नई अनाज मंडी चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों से बात की तथा पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने मौजिज व्यक्तियों को एरिया में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग मांगा है। उन्होने कहा कि एरिया में अवैध धंधा करने वालो की सूचना पुलिस को दे। पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *