लाइट एंड साउंड प्ले में साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को किया जीवंत

विशेष संवाददाता चिमन लाल

डीएलसी सुपवा में आयोजित किया गया सफर-ए-शहादत लाइट एंड साउंड प्ले

रोहतक,

हरियाणा  सरकार व जिला प्रशासन के सौजन्य से रविवार को स्थानीय दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय के सभागार में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में साहिबजादों की शहादत को समर्पित लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम में श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह व साहिबजादा बाबा फतेह सिंह की अद्वितीय शहादत को एक अनूठे तरीके से श्रद्धांजलि दी गई। इस शो के माध्यम से साहिबजादों की वीर गाथा और उनके सर्वोच्च बलिदान को जीवंत किया गया, जिसे देखकर हर दर्शक भाव-विभोर हो उठा है। दर्शकों ने गुरु साहिब की त्याग, शौर्य और मानवीय मूल्यों के संदेश को जीवंत होते देखकर अत्यधिक श्रद्धा व्यक्त की। इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी को महान शहीदों के त्याग और शौर्य के बारे में जानने तथा उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर साहिबजादों की शहादत व सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी। हमारे महापुरुषों ने देश को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है।  
  सफर-ए-शहादत सिख शहादत की एक दमदार और भावनात्मक यात्रा पेश करता है, जिसकी शुरुआत श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के सर्वोच्च बलिदान से होती है, फिर चमकौर दी गढ़ी की ऐतिहासिक घटनाओं से होते हुए यह साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी की शहादत पर खत्म होती है। यह शो प्रभावशाली कहानी, एलइडी विजुअल्स, साउंड, लाइट इफेक्ट्स, एनिमेशन और वीएफएक्स के ज़रिए इन अहम पलों को जीवंत करता है। यह एक घंटे का लाइट एंड साउंड शो सच्ची ऐतिहासिक कहानी को आधुनिक स्टेज टेक्नोलॉजी के साथ मिलाकर एक सिनेमैटिक अनुभव बनाता है जो दर्शकों, खासकर युवाओं को साहिबजादों के साहस, विश्वास और बलिदान के मूल्यों के बारे में सिखाता और प्रेरित करता है। स्क्रिप्ट को सिख इतिहास के असली सोर्स के अनुसार तैयार किया गया है, जो गरिमा, सम्मान और ऐतिहासिक सटीकता सुनिश्चित करता है।

नाटक के माध्यम से नई पीढ़ी को दी गई गौरवशाली सिख इतिहास की जानकारी : उपायुक्त सचिन गुप्ता

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हमारे इतिहास को जीवंत कर रहे है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को सिख इतिहास के गौरवशाली और वीरता के अध्याय से रूबरू करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य साहिबजादों के धर्म और न्याय के लिए सर्वोच्च बलिदान को नमन करना है। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस के उपलक्ष में प्रदेशभर में सरकार द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल को उपायुक्त सचिन गुप्ता ने पौधे के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट किया। उपायुक्त ने नाटक के अंत में मंच पर जाकर सभी कलाकारों का हौसला बढ़ाया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
         लाइट एंड साउंड शो में चंडीगढ़ से आए कलाकार पलविंदर कौर, विक्रमजीत सिंह, अक्षयेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी, गुरूविंदर सिंह, हरजोत वीर सिंह, गुरुप्रित बेंद्र , राजविंदर सिंह, अतेंद्र सिंह, रणधीर सिंह सहित अन्य कलाकारों ने डायरेक्टर तलविंदर सिंह भुल्लर के मार्गदर्शन में प्रस्तुति दी। लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से साहिबजादो के त्याग, शौर्य और बलिदान का दिया संदेश। इस शो में आधुनिक तकनीक, लेजर लाइट्स और 3डी प्रोजेक्शन का उपयोग करके साहिबजादे के जीवन, उनकी शिक्षाओं और उनके अद्वितीय बलिदान को बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सचिन गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगराधीश अंकित कुमार, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार, मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम, भाजपा नेता धर्मबीर शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *