नशीले पदार्थ 273 ग्राम अफ़ीम के साथ एक युवक गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से 273 ग्राम अफ़ीम बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। प्रभारी एएनसी स्टाफ ने बताया कि स.उप.नि अनिल के नेतृत्व मे पुलिस टीम रोहतक जींद रोड पर लाखनमाजरा बाईपास के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रविन्द्र उर्फ जोबन निवासी करसोला ज़िला जींद के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 273 ग्राम अफ़ीम बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना लाखनमाजरा मे अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *