स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

तीन देसी पिस्तौल व 03 रौंद बरामद

रोहतक

रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने युवक को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से तीन देसी पिस्तौल व 03 रौंद बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को 05 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। प्रभारी स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ उप.नि. अश्वनी अहलावत ने बताया कि स.उप.नि. सुरेन्द्र के नेतृत्व मे पुलिस टीम खरैडी मोड कलानौर के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गांव खरैडी के नजदीक 152डी हाइवे के फ्लाई ओवर के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सुनील उर्फ बंटी पुत्र रघुराज निवासी गांव बौंद कला जिला चरखी दादरी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पीस से दो देसी पिस्तौल, एक देसी रिवाल्वर व 03 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना कलानौर मे अभियोग संख्या 11/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *