गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले झज्जर पुलिस के जवानों को किया गया सम्मानित

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर

झज्जर में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। मंत्री राजेश नागर ने अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने सम्मानित कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का आचरण ही जनता के विश्वास की नींव होता है और इसी विश्वास को बनाए रखना सभी का दायित्व है।सम्मानित किए गए पुलिस कर्मचारियों में निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजीव, महिला सहायक उप निरीक्षक सुदेश तथा मुख्य सिपाही तिलक राज शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *