रोहतक पुलिस की सांपला में वांछित अपराधी के साथ हुई मुठभेड़

विशेष संवाददाता चिमन लाल

आरोपी युवक द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग, पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोलियां

मुठभेड़ के दौरान युवक को पैर में लगी गोली, उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में कराया दाखिल

रोहतक

दिनांक 12.02.2026 को रोहतक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी रिटौली में हुई फॉयरिंग करने की वारदात में शामिल रहा है। आरोपी को इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया है। पुलिस अधीक्षक, रोहतक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि दिनांक 12.02.2026 को सुबह के समय करीब 3:30 बजे प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह को सूचना मिली कि पिछले दिनों रिटौली गांव में हुई फायरिंग की वारदात में शामिल वांछित अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से झज्जर मेरठ रोड फ्लाई ओवर के नीचे, कुलताना रोड, सांपला के नीचे किसी के इंतजार में घूम रहा है। प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए स.उप.नि. विनोद दलाल के नेतृत्व में सीआईए-1 स्टाफ की टीम का गठन किया जिसमें स.उप.नि. अमित दलाल, स.उप.नि. प्रवीण, स.उप.नि. रविन्द्र, सिपाही मोहित को शामिल किया गया। सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने कुलताना फ्लाई ओवर पार कर फ्लाईओवर के पास संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की। युवक ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से सीधे दो फॉयर किये। सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने युवक को सरेंडर करने की चेतावनी देते हुये हवाई फायर किया। उसके बाद भी युवक ने पुलिस टीम पर फॉयर किया। जो एक गोली स.उप.नि. विनोद दलाल की बुलेट प्रूफ़ जैकट में लगी। सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने सुझबूझ व बहादुरी का परिचय देते हुए अपना बचाव किया तथा आत्मरक्षा में युवक पर तीन-तीन फायर किया। जो इसी दौरान युवक को दोनो पैर में गोली लग गई। सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने युवक को काबू किया जिसकी पहचान मोहन उर्फ मोनु पुत्र सुखपाल निवासी गांव गांधी जिला बागपत, उतर प्रदेश के रूप मे हुई है। युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 3 रौंद बरामद हुये है। युवक को तुरंत उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया है। मुठभेड़ में पुलिस की तरफ से 7 व आरोपी मोहन उर्फ मोनु की तरफ से 4 गोलिया चली है। आरोपी गांव रिटौली में हुई वारदात में रहा है शामिलः-
जांच में सामने आया कि दिनांक 19.12.2025 को सायं के समय आरोपी ने अपने साथियो के साथ फ्रोंक्स गाड़ी में सवार होकर गांव रिटोली में सन्नी निवासी रिटौली की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर अंधाधुंध फॉयरिंग करने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में सन्नी निवासी रिटौली व उसके साथियों की तरफ से भी गोलियां चलाई गई। वारदात में गोली लगने से एक आरोपी की मौत हो गई थी तथा दोनो तरफ से एक-एक व्यक्ति घायल हुआ था। आरोपियो के खिलाफ धारा 109, 190, 191(3) बी.एन.एस. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 561/2025 दर्ज है। वारदात में शामिल रहे पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बन्द है।

गिरफ्तार आरोपी के साथियों के नामः-

  1. रोहित उर्फ रेस्को निवासी गांव आसौदा, झज्जर, 2. यश उर्फ अतुल निवासी गांव कासनी, झज्जर, 3. मोहित उर्फ जादू निवासी गांव दुबलधन माजरा, झज्जर, 4. रवि निवासी गांव रिटौली व 5. रिंकु निवासी गांव कानौन्दा, झज्जर।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्डः-
आरोपी के खिलाफ जिला बागपत मे 05 मामले दर्ज है। आरोपी पर हत्या के प्रयास के 03, अवैध हथियार का एक व चोरी का एक मामला दर्ज है। आरोपी 2013 से आपराधिक वारदातो मे शामिल रहा है। आरोपी उतर प्रदेश के एक गैंग से संबंध रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *