अपहरण व गोली मारकर हत्या करने के षडयंत्र मे शामिल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस ने खरावड आउटर बाईपास के पास गोली मारने व अपहरण करने की साजिश मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना आईएमटी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 20.02.2026 को पुलिस को सूचना मिली की गांव खरावड आउटर बाईपास पुल के पास ब्रेज़ा गाडी पर गोलिया लगी हुई है व आस पास खून व खोल पडे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक़े पर पहुँच कर घटनास्थल का जायज़ा लिया। गाडी मालिक की पहचान की गई। युवक की पहचान सत्यवान पुत्र स्व. दिवान निवासी खेडी साध, रोहतक के रुप मे हुई। सत्यवान की माता की शिकायत के आधार पर थाना आईएमटी में अभियोग संख्या 37/2026 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 20.02.2026 को सत्यवान अपने बेटे को पेपर दिलाने कि लिये गाडी से खरखौदा गया हुआ था। जिसके बाद सत्यवान अपने किसी कार्य से सांपला तहसील मे गया हुआ था। गांव खरावड आउटर बाईपास पुल के पास ब्रेज़ा गाडी मे सवार सत्यवान पर अज्ञात युवको द्वारा गोलिया चलाई गई। दिनांक 24.02.2026 की सुबह जे.एन.एल. नहर, कन्हेली पहरावर रोड से सत्यवान की बॉडी बरामद की गई। वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। दिनांक 26.02.2026 को उप.नि. सुखबीर के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुये आरोपी सुशील पुत्र सुखबीर व अजय पुत्र जगदीश निवासी खेडी साध को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या करने की साजिश मे शामिल रहे है।
उन्होंने बताया कि सत्यवान ने 2018 में अपने ही गॉव के एक युवक की हत्या की थी। जिसमे सत्यवान को स्थानीय अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया। उसने हाइकोर्ट में सजा के खिलाफ अपील दायर कर रखी है। हाल में वह हाइकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसी रंजिश के तहत उसकी हत्या की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *