रेखा गुप्ता सरकार का तरुण की हत्या को लेकर सख्त एक्शन, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

दिल्ली के उत्तम नगर में होली (04 मार्च, 2026) के दिन एक बच्ची द्वारा गुब्बारा फेंकने के बाद शुरू हुए विवाद में युवक तरुण (26) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में रेखा गुप्ता सरकार एक्शन में आ गई है।

सीएम की सोशल मीडिया पर पोस्ट के एक दिन बाद रविवार को दिल्ली नगर निगम की ओर से कार्रवाई की कड़ी में मुख्य आरोपी निजामुद्दीन की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन हुआ। इस दौरान आरोपी के घर को निगम की टीम ने ढहा दिया. इससे पहले ही दिल्ली पुलिस इस मामले में एक नाबालिग समेत 7 आरोपियों को पकड़ चुकी है. इसके साथ ही इस मामले में आगे की जांच जारी है।

MCD की टीम ने रविवार को आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन लिया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मुख्य आरोपियों में शामिल निजामु्द्दीन के घर के अवैध हिस्से ढहा दिया गया. इस दौरान हथौड़े की मदद लेकर उसी हिस्से को ढहाया गया जो अवैध रूप से बनाया गया था।

4 मार्च, 2026 को होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में त्योहार मनाने के दौरान बच्ची के गुब्बारा फेंकने दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया था. दरअसल,होली खेलने के दौरान एक बच्ची द्वारा फेंका गया पानी से भरा गुब्बारा सड़क पर फट गया. उसी दौरान वहां से गुजर रही महिला के कपड़ों पर रंग लग गया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई. देखते-देखते मामला बड़े झगड़े में तब्दील हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद के दौरान तरुण कुमार (26) पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. लोगों ने तरुण को जमकर पीटा. वहां पर जुटी भीड़ और परिवार वालों की ओर से गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई का संकेत दे दिया था. उन्होंने इस घटना पर दुख जताने के साथ पोस्ट में अपना गुस्सा भी जाहिर किया था।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उमरदीन (49), निजामुद्दीन (36), कमरुद्दीन (36), मुस्ताक (46), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) समेत नाबालिग और एक अन्य को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. उधर, तरुण की मौत से गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई थी. हालात ना बिगड़ें, इसलिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *