झण्डेवाला देवी मंदिर मे नवरात्र के दूसरे दिन माँ भगवती के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना व पूजा-अर्चना

आज नवरात्र के दूसरे दिन माँ भगवती के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना व पूजा-अर्चना पूर्ण विधि – विधान के साथ की गई । घोर तपस्या करने के कारण इन्हें तपश्चारिणी अथवा ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया गया l

दर्शनार्थियों के मंदिर मे प्रवेश हेतु रानी झाँसी मार्ग, देशबंधु गुप्ता मार्ग व वरुणालय की ओर से व्यवस्था की गई है l भक्त अपनी बारी की प्रतीक्षा मे खड़े रहे l लाइनों मे भक्तों के लिए पीने का पानी की व्यवस्था की गई है ।

झण्डेवाला मैट्रो स्टेशन से आने-जाने वाले भक्तो के लिए निशुल्क ई-रिक्शा की व्यव्स्था की गई है।

मंदिर की ओर से क्षेत्र की कुछ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को भी मंदिर दर्शन और भंडारे आदि की व्यवस्था की जाती है।

प्रात: 4:00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक के सारे कार्यकर्मों का सीधा प्रसारण झण्डेवाला देवी मंदिर यूट्यूब चैनल व फेसबुक पर किया जाता है l

मंदिर परिसर में लगे डिस्पले बोर्डो पर मां भगवती के प्रत्येक दिन के स्वरूप, श्रृंगार, पूजा-विधि की जानकारी दी जाती है ताकि भक्त मां के प्रत्येक दिन के स्वरूप का महत्व समझ सके। यह जानकारी क्यूं आर कोड से भी उपलब्ध है।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये भक्तो की सुविधा हेतु First Aid की व्यवस्था की गई है।

भक्तों के लिये मंदिर में आनलाईन दर्शन बुकिंग की व्यवस्था भी की गई है। भक्त अपनी सुविधा अनुसार बुकिंग करके निश्चित समय पर निश्चित द्वारा से सीधे मंदिर में प्रवेश कर मां के दर्शन कर सकेंगे।

कल 21. 03. 2026 को देवी के तृतिय स्वरूप – मां चन्द्रघण्टा स्वरूप की पूजा-अर्चना, विधि – विधान के साथ की जायेगी l

                                                                                                                           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *