पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पहाड़गंज में चला विशेष स्वच्छता अभियान, निगम पार्षद मनीष चड्ढा के नेतृत्व में गलियों-नालियों की हुई सफाई।

नई दिल्ली, 19 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बीते दिनों पहाड़गंज मंडल वार्ड 82, मंटोला गली केत वाली में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा, सेवा ही राष्ट्र निर्माण’ के ध्येय के साथ आयोजित इस अभियान में गलियों और नालियों की गहन सफाई कर स्वच्छ, सुंदर और संस्कारित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाया गया।

इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम स्वास्थ्य विभाग कमेटी के चेयरमैन एवं पहाड़गंज वार्ड 82 के निगम पार्षद मनीष चड्ढा विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में मनीष चड्ढा का विशेष सहयोग रहा। उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

अभियान में मंडल के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर, कूड़ा उठाकर और नालियों की सफाई कर स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारने का संदेश दिया।

निगम पार्षद मनीष चड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

आइए, स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *