अपराध करने के लिए स्कूटी लूटी, 24 घंटे में गिरफ्तार: नबी करीम पुलिस ने कुख्यात बीसी, साथी और नाबालिग को दबोचा; लूटी गई स्कूटी, वारदात में इस्तेमाल वाहन व चाकू बरामद

नई दिल्ली, 29 जून 2026
मध्य दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने स्कूटी लूट की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक कुख्यात बदमाश, उसका साथी और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने लूटी गई स्कूटी, वारदात में इस्तेमाल की गई दूसरी स्कूटी और चाकू बरामद कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने आगे और वारदातों को अंजाम देने के लिए वाहन लूटा था।

रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि 22 जून 2026 को रात करीब 09:32 बजे नबी करीम थाने में लूट की सूचना मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 जून को दोपहर करीब 3:00 बजे उसका 24 वर्षीय छोटा भाई अपने दोस्त के साथ तेल मिल गली से बीकानेर रोड की तरफ स्कूटी से जा रहा था। रास्ते में उनकी स्कूटी दूसरे वाहन से हल्की सी टकरा गई, जिसके बाद मामूली कहासुनी हुई।

इसी दौरान तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर पीड़ित और उसके दोस्त को धमकाया और जबरन उनकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के बयान पर 23 जून 2026 को थाना नबी करीम में बीएनएस की धारा 309(4)/3(5) के तहत एफआईआर नं. 291/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए गुलशन नागपाल एसएचओ नबी करीम और एसीपी पहाड़गंज की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में एसआई अरविंद गौतम (जांच अधिकारी), हेड कांस्टेबल एम.पी. सिंह और कांस्टेबल संजय शामिल थे।

पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय सूत्रों को सक्रिय किया। तकनीकी निगरानी और फील्ड इनपुट के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर ही दोनों बालिग आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में रुपेश उर्फ फरमान,उम्र 25 वर्ष, नबी करीम का रहने वाला है और थाना नबी करीम का कुख्यात बदमाश (बीसी) है। दूसरा अनिल उर्फ दद्दा, उम्र 27 वर्ष, मुल्तानी ढांडा, पहाड़गंज का रहने वाला है। इसके अलावा नाबालिग “L” उर्फ “D” – उम्र 16 उम्र, नबी करीम का रहने वाला है ।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने आगे आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए स्कूटी लूटी थी। मुख्य आरोपी रुपेश उर्फ फरमान आदतन अपराधी है। उस पर लूट, झपटमारी, चोरी, हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट के 23 से ज्यादा मामले पहले से दर्ज हैं। जांच के दौरान मामले में बीएनएस की धारा 95/112 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 भी जोड़ी गई हैं। इसके पास से पीड़ित की लूटी हुई स्कूटी ,वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद हुए हैं।
आरोपी रुपेश उर्फ फरमान प्रसाद नगर, राजौरी गार्डन, पहाड़गंज, किशनगढ़, वसंत कुंज, तिलक नगर, आर.के. पुरम, हौज खास सहित दिल्ली के कई थानों में हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित रहा है।फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *