दिल्ली पुलिस उत्तर-पश्चिम जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 भगोड़े अपराधी दबोचे

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले की दो टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 8 घोषित अपराधियों (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि सुभाष प्लेस थाने की टीम ने HC विक्रम कुमार और HC नरेश के प्रयासों से 6 भगोड़ों को पकड़ा है। इनमें कसम अली, शाहरूख, सतिंदर, सुशील, मुकेश उर्फ विजय और नवीन उर्फ शाहरूख शामिल हैं। ये सभी चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और धारा 188 IPC के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे और रोहिणी कोर्ट ने इन्हें भगोड़ा घोषित किया था।

वहीं दूसरी कार्रवाई में स्पेशल स्टाफ नॉर्थ-वेस्ट की टीम ने SI सुरेंद्र दहिया, W/Ct कोमल और Ct प्रवीण की टीम ने 13 और 15 जुलाई को दो अन्य भगोड़ों कन्हैया और सुनीता को गिरफ्तार किया। कन्हैया के खिलाफ पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि सुनीता N.I. Act के एक मामले में वांछित थी।

सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *