नई दिल्ली। मध्य जिले की नबी करीम थाना पुलिस ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय लापता बच्चे को महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस की इस मुस्तैदी की इलाके में खूब सराहना हो रही है।
रोहित राजवीर सिंह IPS उपायुक्त मध्य जिला ने बताया कि 11 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे, 14 साल का एक बच्चा घर से खाने-पीने का सामान लेने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परेशान परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो रात करीब 11 बजे उसके पिता ने नबी करीम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
सूचना मिलते ही थाने में तुरंत FIR No. 367/26, धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी (Insp/SHO) के निर्देशन और ACP पहाड़गंज के समग्र पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में जांच अधिकारी SI अमित और सिपाही सुमित शामिल थे।
SI अमित ने बिना समय गंवाए तकनीकी और जमीनी स्तर पर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने इलाके के CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और बच्चे की मूवमेंट को ट्रैक किया। निरंतर प्रयास और व्यवस्थित जांच के बाद पुलिस टीम को अहम सुराग मिला और बच्चे को जामा मस्जिद इलाके में दोपहर करीब 1 बजे खोज निकाला गया। यानी FIR दर्ज होने के लगभग दो घंटे के भीतर ही बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामदगी के बाद बच्चे से सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ और काउंसलिंग की गई। बच्चे ने बताया कि वह सामान लेने निकला था, लेकिन समय पर घर न लौटने के कारण उसे डर था कि पिता डांटेंगे। इसी डर से वह घर वापस नहीं गया और इधर-उधर घूमता रहा, जिसके बाद वह जामा मस्जिद क्षेत्र में पहुंच गया।
पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे की उचित काउंसलिंग की और उसे सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया। बच्चे के मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली।
पुलिस उपायुक्त, मध्य जिला, रोहित राजबीर सिंह, IPS ने SI अमित की त्वरित और संवेदनशील प्रतिक्रिया की सराहना की, जिसकी वजह से एक परिवार को समय पर बड़ी राहत मिल सकी।