दिल्ली : आधे घंटे में दो लापता बच्चों को ढूंढ लाई जाफराबाद पुलिस

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी जिले के जाफराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 और 4 साल के दो लापता मासूमों को महज आधे घंटे में ढूंढकर परिजनों से मिलाया।

राहुल अलवाल IPS, पुलिस उपायुक्त,उत्तर-पूर्वी जिला के मुताबिक घटना 14.अगस्त.2026 की है। सुबह करीब 10 बजे थाना जाफराबाद में पीसीआर कॉल आई कि दो बच्चे घर से लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही थाना जाफराबाद की एक विशेष टीम तुरंत मौके पर भेजी गई।

टीम में शामिल हेड कांस्टेबल नुकुल ने ईमानदारी और तत्परता दिखाते हुए आस-पास के इलाके में सघन तलाश शुरू की और 30 मिनट के भीतर ही दोनों बच्चों को सकुशल ढूंढ निकाला।

बच्चों को थाने लाकर विधिवत कार्रवाई के बाद सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्चों के मिलने पर परिजनों ने दिल्ली पुलिस का आभार जताया।

जाफराबाद थाने की इस त्वरित कार्रवाई और एचसी नुकुल के प्रयासों की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *