नई दिल्ली, 31 अगस्त।
नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। डीसीपी ट्रैफिक नॉर्दर्न रेंज के निर्देश पर 30 अगस्त को सभी ट्रैफिक सर्किलों में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने संवेदनशील प्वाइंट्स पर विशेष निगरानी रखते हुए नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की।
अभियान की मुख्य बातें –
- रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर 527 चालान काटे गए।
- गंभीर उल्लंघन पर 09 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
- नॉर्दर्न रेंज के सभी सर्किलों में एक साथ कार्रवाई।
- पुलिस का कहना है कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग सबसे खतरनाक उल्लंघनों में से एक है, इससे आमने-सामने की टक्कर और जानलेवा हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें और रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचें।