रोहिणी में 10 लाख की रंगदारी का खुलासा, दो गिरफ्तार; एक नाबालिग भी पकड़ा

बेगमपुर थाना और रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को भी पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को रात करीब 8:10 बजे सेक्टर-23, रोहिणी निवासी विकास तयाल को एक मोबाइल नंबर से तीन धमकी भरी कॉल आईं। कॉलर ने खुद को नीरज बवानिया गैंग का बताते हुए 10 लाख रुपये की मांग की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 30 और 31 अगस्त को भी इसी तरह की कॉल आने पर पीड़ित ने बेगमपुर थाने में शिकायत दी।

वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी के बाद थाना बेगमपुर में FIR No. 0413/2026 धारा 308(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने रंगदारी की रकम देने के बहाने रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास जाल बिछाया। मौके पर मोटरसाइकिल से पहुंचे दो लोगों को दबोच लिया गया। पूछताछ में तीसरे साथी (किशोर) की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में सूरज (26) शिकायतकर्ता की कंपनी का पूर्व कर्मचारी, मुख्य साजिशकर्ता है। दूसरा किशन (18) दोनों ही राजीव नगर, बेगमपुर, दिल्ली के रहने वाले है। इसके अलावा एक 15 वर्षीय किशोरभी शामिल है।
इसके पास से एक मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन और 2 चोरी की सिम बरामद हुई है।

    जांच में पता चला है कि सूरज को ऑनलाइन गेमिंग और जुए में करीब 5 लाख रुपये का कर्ज हो गया था, जिसके चलते उसने रंगदारी की साजिश रची। आरोपियों ने वारदात के लिए बवाना इलाके में एक मोबाइल फोन छीनकर उसका इस्तेमाल किया था। चोरी की सिम के स्रोत की जांच की जा रही है।

    रोहिणी जिला डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और डिजिटल व कॉल डिटेल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *