दिल्ली में आनंद पर्वत थाना पुलिस ने सुलझाया लूट का मामला, दो लुटेरे गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पकड़ा

नई दिल्ली। मध्य जिले के आनंद पर्वत थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपी सुनील उर्फ अल्लूआप्पा (23) और अर्जुन उर्फ चिंकी (24) को गिरफ्तार किया है, जबकि एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को पकड़ा है। इनके कब्जे से लूटा गया iPhone और वारदात में इस्तेमाल ब्लेड बरामद हुआ है।

रोहित राजवीर सिंह डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक बीते 08.सितंबर.2026 को पीड़ित, जो रेहड़ी पर सब्जी बेचता है, मंडी जा रहा था। रास्ते में दो लड़के और एक लड़की ने ब्लेड दिखाकर उसका लाल कवर वाला iPhone लूट लिया। इस पर थाना आनंद पर्वत में FIR No. 508/2026 धारा 309(4)/317(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

टीम और कार्रवाई – SHO आनंद पर्वत के नेतृत्व और ACP पटेल नगर के पर्यवेक्षण में SI गौरव, HC सुरेश, HC श्रवण और Ct. मनजीत की टीम गठित की गई। टीम ने CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। तकनीकी निगरानी के आधार पर पहले बाल अपचारी को पकड़ा गया, उसकी निशानदेही पर दोनों आरोपियों को रामजस ग्राउंड इलाके से दबोचा गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अर्जुन उर्फ चिंकी थाने का घोषित बदमाश (BC) है और उस पर पहले से 5 मामले दर्ज हैं। आरोपी सुनील पर भी पहले से एक मामला दर्ज है।

आरोपी के पास से पीड़ित का लाल कवर वाला iPhone सिम सहित 2. वारदात में इस्तेमाल ब्लेड/कटर बरामद हुए हैं।
आगे की जांच जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *