12 घंटे में चोरी का खुलासा, चांदनी महल थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मध्य जिले के चांदनी महल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया पार्सलों से भरा बैग बरामद किया है।

घटना का संक्षेप: 17 सितंबर को मिंत्रा कंपनी के डिलीवरी बॉय ने शिकायत दी थी कि दोपहर करीब 2 बजे वह हवेली आजम खां में पार्सल डिलीवर करने गया था। उसकी स्कूटी पर पार्सलों से भरे दो बैग पीछे और एक बैग आगे रखा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति कपड़े और कॉस्मेटिक सामान से भरा एक बैग चोरी कर फरार हो गया।

शिकायत मिलते ही SHO चांदनी महल के नेतृत्व में SI हरीश चंद, HC मुकेश और CT राहुल की टीम गठित की गई। टीम ने इलाके के CCTV फुटेज की गहनता से जांच कर आरोपी की पहचान की।

पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारकर चोरी का बैग बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी: मोहम्मद नाजिम (36 वर्ष), निवासी चांदनी महल, दिल्ली। गिरफ्तारी दिनांक 18.09.2026, स्थान – गली अब्दुल्ला, चांदनी महल।

केस: FIR No. 458/2026, धारा 303(2)/317(2) BNS, थाना चांदनी महल।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी तीन मामलों में शामिल रहा है, जिनमें दो चोरी और एक आर्म्स एक्ट का मामला है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह, IPS ने बताया कि CCTV विश्लेषण और तत्पर कार्रवाई से यह सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *