दिल्ली पुलिस का ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ : एक दिन में 2499 शिकायतों का निस्तारण

नई दिल्ली, 20 सितंबर। दिल्ली पुलिस की साप्ताहिक पहल ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ के तहत शनिवार को राजधानी के सभी 15 जिलों के थानों में जनसुनवाई आयोजित की गई।

इस दौरान कुल 2,499 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त से लेकर सहायक आयुक्त स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मौजूद रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि यह पहल उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर जून 2026 में शुरू की गई थी। पुलिस आयुक्त श्री अनुराग कुमार के नेतृत्व में हर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह जनसुनवाई आयोजित की जाती है, जिसमें नागरिक सीधे अपनी शिकायतें और सुझाव पुलिस के समक्ष रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *