दिल्ली:ऑपरेशन कवच के तहत आनंद पर्वत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कवच के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

रोहित राजवीर सिंह डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, थाना आनंद पर्वत में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक घटना 26.सितंबर.2026 की है। ऑपरेशन कवच के दौरान SI दीपांशु को गुप्त सूचना मिली थी कि तालीवालान बस्ती के पास एक व्यक्ति स्मैक के साथ घूम रहा है। सूचना को तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया। ACP/पटेल नगर के निर्देश पर तुरंत एक छापामार टीम का गठन किया गया और तालीवालान बस्ती के पास छापा मारा गया।

छापेमारी के दौरान टीम ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ की जांच मौके पर ही नारकोटिक सब्सटेंस टेस्टिंग किट से की गई।

इस संबंध में थाना आनंद पर्वत में FIR No. 537/2026 दिनांक 26.09.2026, धारा 21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाली बबन चौहान, निवासी आनंद पर्वत, दिल्ली, उम्र 41 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब नशे के स्रोत और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इस बारे में जांच कर रही है।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, SHO/आनंद पर्वत की देखरेख में और ACP/पटेल नगर के समग्र मार्गदर्शन में की गई। टीम में SI दीपांशु, सिपाही मनीष और सिपाही गिरधारी लाल शामिल थे।

आरोपी के कब्जे से 21 ग्राम स्मैक बरामद हुई है । बरामद माल की टेस्टिंग किट से पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *