नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस द्वारा यह सभा 01 अक्टूबर को माता सुंदरी कॉलेज के पास ऐवान-ए-ग़ालिब ऑडिटोरियम में आयोजित हुई, जिसमें सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट सीपी ने दोनों जिलों के पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद किया।
सभा के दौरान कर्मियों ने अपनी सेवा-संबंधी समस्याएं, कार्यस्थल की चुनौतियां और दिन-प्रतिदिन के कार्यों में आने वाली दिक्कतें खुलकर रखीं। बेहतर कार्य-परिस्थितियों और प्रभावी पुलिसिंग के लिए कई व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए गए।
ज्वाइंट सीपी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना। कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित डीसीपी को भेजा गया। पूर्व में उठाए गए मुद्दों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई।
इस अवसर पर अनुशासन, समयबद्धता, पेशेवर आचरण और ईमानदारी पर जोर देते हुए भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई गई।