कांग्रेस की रैली को दिल्ली पुलिस से मिली NOC, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगा आयोजन

नई दिल्ली। इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) द्वारा प्रस्तावित रैली को दिल्ली पुलिस ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, कांग्रेस ने 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने के लिए अनुमति मांगी थी। आवेदन पर विचार करने के बाद दिल्ली पुलिस ने निर्धारित धरना-प्रदर्शन स्थल पर रैली आयोजन के लिए 25 अक्टूबर 2026 से 3 नवंबर 2026 तक की अवधि के लिए NOC जारी की है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रस्तावित रैली के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, प्रभावी यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आयोजकों, यातायात पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *