दिल्ली पुलिस वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ने पत्रकारों संग मनाया दिवाली मिलन समारोह

नई दिल्ली, 4 नवंबर

दिल्ली पुलिस के पश्चिमी जिले की ओर से दिवाली के पावन पर्व पर पत्रकारों के साथ दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीसीपी वेस्ट डिस्ट्रिक्ट कार्यालय, जनकपुरी में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का नेतृत्व पश्चिमी जिले के डीसीपी श्री हरेश्वर वी. स्वामी ने किया। इस अवसर पर उनके साथ एडिशनल डीसीपी श्री अभिषेक गुप्ता, एसीपी सहित पश्चिमी जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

दिवाली के अवसर पर डीसीपी कार्यालय को बेहद सुंदर और आकर्षक तरीके से सजाया गया था। कार्यक्रम में आए पत्रकारों के स्वागत के लिए विभिन्न प्रकार के मिष्ठान और व्यंजनों का प्रबंध किया गया था।

इस मौके पर डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने उपस्थित सभी पत्रकारों और उनके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी पत्रकारों को उपहार स्वरूप गिफ्ट पैक भी भेंट किए। पत्रकारों और पुलिस के बीच आपसी सौहार्द और सहयोग का यह दृश्य काफी सराहनीय रहा।

डीसीपी ने अपने संबोधन में सभी से सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की ओर से त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए केवल ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर ही पटाखे फोड़ने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *