दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन में अपने 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली : इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन में 14वें बूथ का उद्घाटन माननीय उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की उपस्थिति में किया।

यह पिंक बूथ महिला छात्राओं को अपनी चिंताएं, समस्याएं और शिकायतें साझा करने के लिए एक सुरक्षित मंच प्रदान करेगा। यहां से उन्हें समय पर पुलिस सहायता भी मिल सकेगी।

पुलिस का मानना है कि कॉलेज परिसर में ही पिंक बूथ होने से छात्राएं बिना झिझक के अपनी बात कह सकेंगी और किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत मदद मिलेगी।

जिलों और यूनिटों के अच्छे कार्य

  1. ‘ऑपरेशन साइहॉक 6.0’ में बड़ी कार्रवाई
    जिलों और यूनिटों ने एकीकृत ‘ऑपरेशन साइहॉक 6.0’ के तहत बड़ी संख्या में साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। यह अभियान साइबर अपराध के खिलाफ दिल्ली पुलिस की समन्वित कार्रवाई का उदाहरण बना।
  2. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट : इंटरपोल से रेप आरोपी वापस लाया
    सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए विदेश में छिपे रेप के आरोपी को वापस लाया। इस कार्रवाई में इंटरपोल के साथ-साथ सीबीआई, गृह मंत्रालय (MHA) और विदेश मंत्रालय (MEA) का सक्रिय सहयोग रहा।
  3. नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट : ₹70 लाख की रूप नगर डकैती का खुलासा
    नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने रूप नगर में ₹70 लाख की डकैती के मामले में 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
  4. नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट : हडसन लेन कैफे डेट-ट्रैप वसूली केस
    नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने हडसन लेन कैफे में हुए डेट-ट्रैप कर वसूली के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  5. IFSO यूनिट : ₹50 लाख की बॉस इम्पर्सोनेशन ठगी का भंडाफोड़
    आईएफएसओ यूनिट ने ₹50 लाख की बॉस इम्पर्सोनेशन साइबर ठगी का पर्दाफाश किया, जिसमें ठगों ने बॉस बनकर कर्मचारियों को ठगा था।
  6. वेस्ट डिस्ट्रिक्ट : इंश्योरेंस से जुड़ी साइबर ठगी सिंडिकेट का भंडाफोड़
    वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने इंश्योरेंस के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक सिंडिकेट को बेनकाब किया।
  7. EOW यूनिट : करीब ₹3 करोड़ की ठगी में 3 गिरफ्तार
    आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कई पीड़ितों से करीब ₹3 करोड़ की ठगी के मामले में सत्यानंद यादव, एक महिला और विकास यादव को गिरफ्तार किया।
  8. दिल्ली पुलिस की इन कार्रवाइयों से एक बार फिर यह साफ हुआ कि राजधानी में महिला सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध और संगठित ठगी तक, हर मोर्चे पर पुलिस सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *