दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू और चोरी के मोबाइल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 नवंबर 2026

आउटर जिला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 बटन वाले चाकू (Button Actuated Knives) और 1 चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है।

आउटर जिले के बीट और गश्ती स्टाफ को इलाके में सतर्कता बढ़ाने, निगरानी मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी अभियान के तहत थाना निहाल विहार और थाना रन्हौला की गश्ती टीमों ने अपने-अपने इलाकों में गश्त के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा।

दर्ज मामले:

  1. FIR No. 812/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना रन्हौला 2. FIR No. 975/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना निहाल विहार
    दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद सामान को कानून के अनुसार जब्त कर लिया गया है।

एक चोरी का मामला भी सुलझा

पुलिस जांच में एक चोरी का मामला भी सुलझ गया है। बरामद मोबाइल फोन के संबंध में e-FIR No. 80057666/26 धारा 303(2), थाना रन्हौला का मामला दर्ज था।

आरोपियों का विवरण:

  1. सूरज – निवासी निहाल विहार, दिल्ली, उम्र 27 वर्ष
    सूरज को दिनांक 21.07.2026 के आदेश के तहत 6 महीने के लिए जिला बदर (Externed) किया गया था। इसके बावजूद वह इलाके में अवैध हथियार के साथ घूमता पाया गया।
  2. गिरवर उर्फ गोलू – निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली, उम्र 25 वर्ष

आरोपियों के पास से 2 बटन वाले चाकू ,1 चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
फिलहाल दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *