दिल्ली : आउटर जिले में जुए पर बड़ी कार्रवाई, 10 केस दर्ज, 20 जुआरी दबोचे

नई दिल्ली। आउटर जिला पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत अवैध जुए पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दिल्ली पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट के तहत कुल 10 मामले दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार/पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से जुए में दांव पर लगे 42,830 रुपये नकद और अन्य जुआ सामग्री बरामद कर जब्त की गई है।

डीसीपी आउटर जिला ने सभी पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में मजबूत पुलिस उपस्थिति बनाए रखने, एरिया डोमिनेशन बढ़ाने, संवेदनशील और कमजोर स्थानों पर निगरानी मजबूत करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गश्त और निगरानी के दौरान पुलिस टीमों ने अवैध जुआ खेलते हुए 20 लोगों को पकड़ा।

दर्ज मामलों का विवरण :

  1. FIR No. 371/26, थाना रानी बाग
  2. FIR No. 850/26, थाना मंगोलपुरी
  3. FIR No. 853/26, थाना मंगोलपुरी
  4. FIR No. 698/26, थाना राज पार्क
  5. FIR No. 680/26, थाना सुल्तानपुरी
  6. FIR No. 681/26, थाना सुल्तानपुरी
  7. FIR No. 457/26, थाना नांगलोई
  8. FIR No. 834/26, थाना रन्होला
  9. FIR No. 1009/26, थाना निहाल विहार
  10. FIR No. 518/26, थाना पश्चिम विहार वेस्ट
  11. सभी मामले धारा 12/9/55 दिल्ली पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इन मामलों में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *