झज्जर
झज्जर पुलिस की टीम द्वारा एक आरोपी को प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ काबू किया गया है। सीआईए झज्जर की टीम द्वारा नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को थाना शहर झज्जर के एरिया से काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि पुलिस की एक टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। गुप्त सूचना मिली कि पवन निवासी बेरी गेट झज्जर प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन का अवैध धंधा करता है। वह छोटा बाईपास के पास नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में खड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति दिखाई दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिस के पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार तलाशी ली गई तो प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। बरामद इंजेक्शन की गिनती करने पर 15 नशीले इंजेक्शन पाए गए। प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान पवन निवासी बेरी गेट झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के पश्चात न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।