2023 के आखरी में फिल्म डंकी 21 दिसंबर और प्रभास की सालार का 22 दिसंबर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है लेकिन इससे पहले रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की एनिमल की कमाई का तूफान बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है।
14 दिनों में भारत और वर्ल्डवाइड एनिमल का कलेक्शन हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। आने वाले वीकेंड पर यह कमाई 1000 करोड़ की कमाई के और भी करीब पहुंच सकती है।
14 दिनों में एनिमल ने की इतनी कमाई
आंकड़ों के अनुसार, एनिमल ने 14वें दिन 8.75 करोड़ की कमाई की है। भारत में एनिमल का कलेक्शन 476.84 करोड़ हो गया है। वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 780 करोड़ पार करने से थोड़ा दूर है। फिल्म का बजट केवल 100 करोड़ है।
अब तक की कमाई
एनिमल ने पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39 और सातवें दिन 24.23 करोड़ की कमाई की थी। आठवें दिन कमाई 22.95 करोड़, नौंवे दिन 34.74 करोड़, दसवें दिन 36 करोड़, 11वें दिन 13.85 करोड़, 12वें दिन 12.72 करोड़ और 13वें दिन 10.25 करोड़ की कमाई की है।