दिल्ली के मध्य जिला में लूटपाट की वारदाते काफी समय से चल रही है। इन्ही वारदातो पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए डीसीपी मध्य जिला ने पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ाने के और अपराधियों पर सख़्त कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में थाना पहाड़ गंज एसएचओ राजीव राणा ने पहाड़ गंज में पुलिस को नजर रखने के आदेश दिए और इन्ही वारदातो पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की। जिसमे संगतराशन चौकी इंचार्ज मुकेश तोमर ने अन्य पुलिसकर्मियों सहित छानबीन शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वही पहाड़ गंज संगतराशन पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश तोमर दिल्ली गेट स्थित सीसीटीवी खंगालने शुरू किए ,जहा तीन लोग हेलमेट खरीदते नजर आए ,बस वही से आगे की जॉच शुरू हो गई । वही दिल्ली गेट से लेकर करोल बाग ,पहाड़ गंज और दिल्ली बॉर्डर गुरुग्राम तक कई इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की गई इन पूरे रास्तों में एक स्थान पर इन आरोपियो का एक साथी हेलमेट उतारता नजर आया और वही रास्ते में एटीएम से पैसे निकालता नजर आया बस वही से इनकी पहचान हो सकी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इसी दौरान छीना झपटी की वारदातो को अंजाम देने वाले अपराधियों के गिरोह के तीन शातिर बदमाश साहिल, सलमान , फैजल को धर दबोचा और सख्त पूछताछ में इनसे लूटी गई सोने की चैन भी बरामद कर ली। इसी पूछताछ में पुलिस ने एक सुनार को भी गिरफ्तार किया है जो लूटी गए सोने के आभूषण इन लुटेरों से खरीदता था। पुलिस ने इन साथी अपराधियों को गिरफ्तार कर 10 अपराधिक मामलों को सुलझाया है। बताया जा इनमे से अन्य आरोपी पर 40 के करीब हत्या की कोशिश,लूटपाट वी आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज है।
Related Posts
दिल्ली में सड़क हादसे शून्य करने के लिए एक्शन मोड में केजरीवाल सरकार
सड़क दुर्घटना रोकने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल ने की उच्च स्तरीय बैठक, कड़ाई से…
आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर एक्सटेंशन पर अब भारी वाहनों की आवाजाही शुरू,हाई-टेंशन वायर की शिफ्टिंग हुई पूरी
फ़्लाइओवर एक्सटेंशन से पीडब्ल्यूडी ने सफलतापूर्वक तारों की शिफ्ट किया, अब ऊँचे वाहन बिना किसी गतिरोध के इस महत्वपूर्ण सड़क…
डीयू के 28 कालेजों में गवर्निंग बॉड़ी के गठन में देरी पर केजरीवाल सरकार चिंतित
केजरीवाल सरकार ने 28 कॉलेजों के लिए पूरी तरह कार्यात्मक गवर्निंग बॉडी के गठन में देरी पर चिंता जताई है।…