विशेष संवाददाता चिमन लाल
झज्जर
थाना सदर झज्जर की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गांव छबीली में बाबा माधव दास जी के मंदिर में चोरी के मामले में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। थाना सदर झज्जर प्रबंधक निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सरपंच अशोक कुमार गांव छबीली ने शिकायत देते हुए बताया कि वह सुबह-सुबह पूजा के लिए आया तब उसनें देखा कि बाबा माधव दास जी के मन्दिर का दान पात्र को तोड़कर पैसे निकाले गए हैं व धर्मशाला (कमरा) से एक इन्वर्टर व 1 बैटरी भी चोरी हुए मिले। सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतीश निवासी खखाना के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।