विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 सफलतम वर्ष पूरे होने पर स्थानीय विकास भवन के सभागार में प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 12 जून को दोपहर 12 बजे उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह व भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका करेंगे। इस प्रदर्शनी में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल (2014-2019), दूसरे कार्यकाल (2019-2024) और अब तीसरे कार्यकाल की आरंभिक नीतियों और उपलब्धियों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विदेश नीति में बदलाव, आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, किसानों के हित में किए गए कार्यों और वैश्विक मंचों पर भारत की नई भूमिका को विस्तार से प्रदर्शित किया गया।