सीएम विंडो, जन संवाद पोर्टल व समाधान शिविर की शिकायतों की डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

विशेष संवाददाता चिमन लाल

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीसी

झज्जर,

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिला वासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ तय समय में दिया जाए व जिले के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी जनता के साथ बेहतर व्यवहार करें व विधि के अनुसार निर्धारित समय अवधि में लोगों के सरकारी कार्य पूरा करें। डीसी गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में वीडियो कांफ्रेंस उपरांत सीएम विंडो, जन संवाद पोर्टल व समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में डीसीपी लोगेश कुमार और एडीसी जगनिवास उपस्थित थे। समीक्षा बैठक के दौरान डीसी ने सीएम विंडो, जन संवाद पोर्टल और समाधान शिविर की शिकायतों की गंभीरता से विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने चेताया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लें। शिकायतों की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) नियमानुसार तैयार करते हुए फाइल करें। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर की शिकायतों पर अविलंब एक्शन लें , सीएम विंडो व अन्य ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर 24 घंटे के अंदर संज्ञान लेते हुए यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला वासियों को किसी भी स्तर पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी नहीं आनी चाहिए।
डीसी ने कहा कि समाधान शिविर का आयोजन प्रदेश सरकार की जन सरोकार कि दिशा में प्रभावी पहल है। समाधान शिविर के आयोजन से लोगों को समस्याओं के निदान का एक बेहतर मंच मिला है। शिविर के आयोजनों से प्रशासन को भी लाभ हुआ है। समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों से लोगों की शिकायत के पैटर्न का पता लगता है जिससे जन समस्याओं की पहचान करते हुए उनका समुचित समाधान करना प्रशासन के लिए आसान हुआ है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए बनाए गए पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समाधान की जिला स्तर पर मॉनिटरिंग के अलावा प्रदेश मुख्यालय स्तर पर भी सख्ती से मॉनिटरिंग की जा रही है उन्होंने कहा कि विभाग ऐसी व्यवस्था बनाए कि शिकायतों का अविलंब समाधान हो जिससे नागरिकों को राहत मिले।

हैप्पी कार्ड वितरण कार्य तेजी से करने के निर्देश

डीसी ने रोडवेज विभाग के अधिकारियों को हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी कार्ड) का वितरण तेजी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर हैप्पी कार्ड धारकों की लिस्ट तैयार करते हुए उन्हें कार्ड वितरित किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्ड वितरण के लिए बेहतर रणनीति तैयार करें जिससे की जल्द से जल्द जिले में सभी कार्ड वितरण किया जाए। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट, डीएमसी डॉ सुशील कुमार, सीटीएम नमिता कुमारी, एसीपी अनिरुद्ध चौहान, डीआरओ मनवीर सांगवान, डीडीपीओ निशा तंवर, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्विनी सांगवान, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, रोडवेज प्रबंधक संजीव तिहाल, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुमित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *