सीबीआई ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी को चार लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने अधिकारी की पहचान एमसीडी में शाहदरा उत्तर के उपायुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा के रूप में की है।
अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई ने मिश्रा की ओर से रिश्वत की मांग किये जाने की सूचना मिलने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
इस बारे में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है।
साभार PTI भाषा
खारी संतोष