DIG भुल्लर व बिचौलिये को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 7.50 करोड़ बरामद, 50 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी का खुलासा

पंजाब के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तारी के अगले दिन शुक्रवार दोपहर बाद सीबीआई अदालत में पेश किया गया। उनके बिचौलिये को भी कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान भुल्लर ने कहा कि कोर्ट से उन्हें इंसाफ की उम्मीद है और कोर्ट उनके सही करेगा।

सीबीआई ने रिश्वत के आरोप में दोनों को वीरवार दोहपर बाद चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था।

कोर्ट ने भुल्लर और बिचौलिये को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब उसे 31 अक्टूबर को दोबारा पेश किया जाएगा। वहीं, डीआईजी के घर से जो रिकवरी हुई है वह पांच करोड़ से बढ़कर साढ़े 7 करोड़ रुपये हो गई है। डीजीआई के पास 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी होने का भी खुलासा हुआ है।

कोर्ट में पेश करने से पहले सुबह सीबीआई ने डीआईजी का मेडिकल करवाया।जब भुल्लर को मेडिकल के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था उस दौरान वे पैंट-शर्ट पहने हुए थे, हाथ में घड़ी थी और उन्होंने रूमाल से अपना चेहरा ढक रखा था। वे वाहन की पीछे वाली सीट पर बैठे थे और मीडिया से कोई बात नहीं की। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को भुल्लर और बिचौलिये के बीच फोन बातचीत और कुछ लेन-देन से जुड़े अहम सुबूत भी मिले हैं। एजेंसी का कहना है कि आरोपित अधिकारी कारोबारियों से नियमित रूप से धन की मांग करता था और यह रिश्वतखोरी का सिलसिला लंबे समय से चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *