अक्सर सुर्खियों में रहने वाला दिल्ली का पहाड़ गंज एक बार फिर से सुर्खियों में है जहां सभी नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम अवैध होटल और अवैध स्पा की आड जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है ।ये हाल तब है जब खुद पहाड़ गंज के निगम पार्षद MCD स्वास्थ कमेटी के चेयरमैन पद पर आसीन हैं। एक समाचार पत्र में साक्षात्कार में खुद चेयरमैन स्वास्थ्य कमेटी ने कहा कि पहाड़ गंज में चल रहे अवैध स्पा की जांच कर उन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी लेकिन अब तक कोई भी कानूनी कार्रवाई की हुई है। ये हम नहीं कहते ये कहना है पहाड़ गंज की आम जनता का। वही पहाड़ गंज के स्थानीय निवासी ने अपना नाम ना छापने की शर्त में बताया कि ये अवैध अनैतिक गतिविधिया सरेआम दिन तो क्या रातभर देखी जा सकती है जहां सड़को गलियों में दलाल मसाज के नाम पर आते जाते लोगो को आवाज लगाते नजर आते हैं। सड़को गलियों में स्पा के बाहर भी लड़कियों दलालों को साफ देखा जा सकता है। जहां इनकी वजह से पहाड़ गंज की आम जनता और बहन बेटियों का घर से निकलना तक मुश्किल हो चुका है। आज पहाड़ गंज में घरों से जायदा अवैध होटल्स बन चुके हैं। यही वजह है कि पहाड़ गंज से स्थानीय निवासियों का पलायन शुरू हो चुका है।
वही एक स्थानीय महिला का कहना है कि पहाड़ गंज में पिछले 18 वर्षों से चौथी बार भी निगम पार्षद भाजपा का ही है लेकिन पहाड़ गंज में जनहित के नाम पर विकास शून्य ही है । पहाड़ गंज में ना तो कोई पार्क विकसित हुआ है जहां महिलाएं और बच्चे ताजी हवा ले सके , ना ही कोई लाइब्रेरी बनाई गई है जहां बच्चे जाकर जान अर्जित कर सके । ना कोई डिस्पेंसरी है जहां सही उपचार मिल सके। सड़को गलियों का बुरा हाल है। जगह जगह टूटी हुई है। लगभग हर गली में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं कोई सफाई नहीं।
पहाड़ गंज की स्थानीय निवासी डिंपल अरोड़ा का कहना है कि मेरे घर ही साथ ही 4196 गली भगवती भवन तेल मंडी पहाड़ गंज में घर की आड में अवैध निर्माण कर होटल बनाया गया । इस होटल की वजह से मेरा घर बुरी तरह टूट गया।जिसकी लिखित शिकायत मैने अप्रैल में ही MCD के साथ साथ निगम पार्षद पहाड़ को दी और उन्होंने मुझे आश्वाशन दिया कि आपकी पूरी मदद की जाएगी उपरोक्त अवैध निर्माण पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। लेकिन आज तक 4196 गली भगवती भवन तेल मंडी पहाड़ गंज में बने अवैध होटल पर कोई क़ानूनी कार्रवाई नहीं हुई उल्टा उसी होटल के मालिक के साथ पार्षद साहब एक महफिल में फोटो खिंचाते नजर आए। ऐसे में बताओ कि जिस जनता ने जिताकर इन्हें पार्षद बनाया वो स्थानीय लोगों की क्या मदद कर रहे हैं। साफ है कि केवल अवैध निर्माण कर अवैध होटल स्पा BAR चलाने वालों को संग्रक्षण दे रहे हैं।
उस सब आंखों देखी ,स्थानीय लोगों से सुन कर तो यही लगता है कि विकास हो रहा है तो नेताओं का ,बिना लाइसेंस के बिल्डर्स का जो लगभग हर गली में अवैध रूप से होटल्स बना रहे है। जिस पर MCD डीएमसी एक्ट के तहत कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करती है। आखिर क्यों ? ये साफ है कि स्थानीय राजनीतिक संरक्षण के अवैध निर्माण हो ही नहीं सकता। तो क्या ऐसे में पार्षद का सवालों के घेरे में आना ,उनकी कार्यशैली पर प्रश्न क्यों ना उठे। तो श्रेत्र में विकास किसका जनप्रतिनिधि का या श्रेत्र की जनता का ?
वही एक अन्य निवासी संजय ने बताया कि इस वक्त शायद ही इन रिहायशी इलाकों की कोई ऐसी गली ना हो जहां अवैध निर्माण कर अवैध होटल बनाए जा रहे हैं और उन होटल्स में भी जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम चल रहा है। रात रात भर इन अवैध होटल्स में लड़के लड़कियों दलालों का आना जाना लगा रहता है। रिहायशी इलाकों की इन तंग गलियों में ऐसे अवैध होटल होना वैसे भी नियमों के विरुद्ध है। लेकिन क्या मजाल कि इन अवैध होटल्स पर कोई कानूनी कार्यवाही हो। एक कहावत है ना कि जब सैया भए कोतवाल तो डर किस बात का ? यही हाल पहाड़ गंज का है। जब खुद अपने ही वार्ड 82 के पार्षद MCD स्वस्थ कमेटी के चेयरमैन है तो क्या मजाल कि MCD का कोई भी विभाग डीएमसी एक्ट के तहत कोई कानूनी कार्यवाही करे ?
वही एक अन्य स्थानीय निवासी अशोक का कहना है कि जितने अवैध BAR पहाड़ गंज में शायद ही उतने BAR दिल्ली के किसी अन्य श्रेत्र में हो लेकिन वो भी ज्यादातर सभी नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम चलाए जा रहे हैं। लेकिन क्या मजाल कि MCD स्वास्थ कमेटी के चेयरमैन कोई कानूनी कार्यवाही के आदेश जारी करे। ऐसे में सवाल यही उठता है कि काफी शिकायतों के बाद भी आखिर पहाड़ गंज में चल रही इन अवैध गतिविधियों के विरुद्ध को कोई कानूनी कार्यवाही क्यों नहीं होती। क्या इन अवैध गतिविधियों अंजाम देने वाले को कोई राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है?
अब देखता ये है कि खुद पहाड़ में पले बढ़े भाजपा निगम पार्षद MCD स्वस्थ कमेटी के चेयरमैन क्या पहाड़ गंज की जनता को पहाड़ गंज में चल रहे अवैध होटल स्पा BAR मुक्ति दिलवा पाएंगे ? क्या इन पर डीएमसी एक्ट के तहत कोई कानूनी कार्यवाही के सख्त आदेश दे पाएंगे। ये देखने योग्य है।